फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM pushes for Right to Health as fundamental rights in Constitution

राजस्थान: मूलभूत अधिकारों में शामिल हो चिकित्सा का अधिकार, मुख्यमंत्री गहलोत ने उठाई आवाज

Tue, 24 Aug 2021 05:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी जयपुर, पीटीआई
जयपुर, पीटीआई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 24 Aug 2021 05:19 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा के अधिकार को संविधान में प्रदत्त मूलभूत अधिकारों में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार ने बड़े बदलाव किए हैं। 
 

विज्ञापन
Rajasthan CM pushes for Right to Health as fundamental rights in Constitution
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : Twitter @ashokgehlot51

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से चिकित्सा के अधिकार को मूलभूत अधिकारों में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने राजस्थान का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने चिकित्सा के अधिकार के विजन को अमल में लाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव किए हैं। 

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री मुफ्त दवा योजना, मुख्यमंत्री मुफ्त जांच योजना व सीएम चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के जरिए लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य का कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। भारत सरकार को अब संविधान में प्रदत्त मूलभूत अधिकारों में चिकित्सा के इलाज को भी शामिल करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed