{"_id":"60896f7de7864b493b7885c6","slug":"rajasthan-cm-ashok-gehlot-under-self-isolation-after-wife-sunita-gehlot-tests-covid19-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : सीएम गहलोत की पत्नी सुनीता हुईं कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री ने खुद को किया आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : सीएम गहलोत की पत्नी सुनीता हुईं कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री ने खुद को किया आइसोलेट
Wed, 28 Apr 2021 07:51 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 28 Apr 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव हो गईं हैं जिसके बाद सीएम ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरी पत्नी सुनीता गहलोत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद होम आइसोलेनशन में इलाज प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट में लिखा कि मेरी पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव (लक्षण मुक्त) आ गई हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार पृथक वास में उनका उपचार प्रारम्भ हो गया है।
विज्ञापन
गहलोत के अनुसार, अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 16,613 नए मामले आए।
विज्ञापन