{"_id":"61a6909e92c7782db131e5bd","slug":"rajasthan-cm-ashok-gehlot-said-bjp-government-at-centre-is-weakening-the-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सीएम गहलोत ने कहा- भाजपा की केंद्र सरकार राज्यों को कर रही है कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सीएम गहलोत ने कहा- भाजपा की केंद्र सरकार राज्यों को कर रही है कमजोर
Wed, 01 Dec 2021 02:29 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 01 Dec 2021 02:29 AM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर केंद्र सरकार पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 15 रुपये कम करे, तभी देश में महंगाई कम होगी।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ 12 दिसंबर को नई दिल्ली में एक रैली आयोजित करने वाली है। इसमें कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। इस होने वाली रैली की तैयारियों को देख रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राज्यों को मजबूत करने के बजाय कमजोर कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सकती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को मजबूत करने के बजाय उन्हें कमजोर करने का काम कर रही है, जबकि राज्यों पर पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी अहम जिम्मेदारियां हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 15 रुपये कम करे
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पिछली सरकारों के शासन में पेट्रोल और डीजल पर मूल उत्पाद शुल्क लगाया जाता था जिसमें केंद्र और राज्यों की हिस्सेदारी थी, लेकिन वर्तमान केंद्र ने अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, विशेष उत्पाद शुल्क लगाकर ईंधन की कीमतों में वृद्धि की।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि इसमें राज्यों का कोई हिस्सा नहीं है, लेकिन पूरी राशि केंद्र सरकार के खजाने में भरती है। साथ ही कहा कि जब केंद्र पेट्रोल-डीजल के दाम कम करता है तो राज्यों का राजस्व अपने आप कम हो जाता है। अगर केंद्र सरकार पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 15 रुपये कम करे, तभी देश में महंगाई कम होगी।
2023 में कांग्रेस को दोबारा सरकार बनाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अगर कांग्रेस के सभी नेता, मंत्री, विधायक, विधायक उम्मीदवार अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो 2023 में कांग्रेस को दोबारा सरकार बनाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।