फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot reaches Delhi likely to meet Sonia Gandhi

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे दिल्ली, आज सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात

Wed, 10 Nov 2021 04:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 10 Nov 2021 04:15 AM IST
सार

गहलोत के दिल्ली में कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बुधवार को गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot reaches Delhi likely to meet Sonia Gandhi
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार रात दिल्ली पहुंच गए हैं। गहलोत जोधपुर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ चार्टर्ड विमान से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री भवन के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गहलोत के दो दिन वहां ठहरने की संभावना है। हालांकि, गहलोत के दिल्ली में कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बुधवार को गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


इस दौरान राज्य मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियां और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस प्रमुख के साथ बैठकों के दौरान राजस्थान में आसन्न कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के लिए नामों को अंतिम रूप दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गहलोत मंगलवार को अपने गृहनगर जोधपुर में थे जहां उन्होंने प्रशासन शहर/गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन किया और जन समस्याएं भी सुनीं। बाद में वह अपनी बहन के अलावा परिवार के अन्य लोगों से मिलने गए।


सोनिया गांधी की मणिपुर के नेताओं के साथ चुनावी बैठक
मणिपुर में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को दिल्ली में मणिपुर की राजनीतिक स्थिति को लेकर बैठक की। मणिपुर के कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक में पार्टी की स्थिति और चुनावी गणित पर मंथन हुआ। सभी नेताओं ने अपना पक्ष भी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed