{"_id":"5a72eca54f1c1ba5268b7a34","slug":"rajasthan-bypolls-thousands-of-people-press-nota-button","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : हजारों मतदाता हैं ऐसे भी, जिन्होंने सभी को नकारा और दबाया 'NOTA'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : हजारों मतदाता हैं ऐसे भी, जिन्होंने सभी को नकारा और दबाया 'NOTA'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Feb 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान उपचुनाव में हर पल परिणामों पर लोगों के नजर टिकी हुई है। लोग जानने को उत्सुक हैं कि जीत किसके खाते में आएगी। कांग्रेस इन उपचुनावों में अपना परचम लहराएगी या फिर बीजेपी काबिज होगी।
इन सबके बीच जो आकड़ें सामने आ रहे हैं उनमें एक ऐसा वर्ग भी है जो दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों से खुश नहीं है। ईवीएम मशीन में दिए गए नोटा के बटन को दबाने वालों में हजारों लोग शामिल हैं।
नोटा यानी नन ऑफ द अबव... यानी जो विकल्प दिए गए हैं उनमें से कोई भी पसंद नहीं है। अभी तक जो परिणाम सामने आए हैं, उनमें पच्चीस हजार के करीब ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने नोटा का बटन दबाया। इनमें अजमेर, अलवर लोकसभा क्षेत्र व मांडलगढ़ विधानसभा चुनाव में नोटा देने वाले बड़ी संख्या में हैं।

सबसे ज्यादा अलवर में नोटा का इस्तेमाल
demo pic
नोटा का इस्तेमाल करने वालों में सबसे ज्यादा मतदाता अलवर लोकसभा क्षेत्र से हैं। अलवर में 14026 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया गया है। वहीं दूसरी अजमेर लोकसभा सीट पर नोटा का इस्तेमाल 6312 लोगों ने किया है। मांडलगढ़ विधानसभा में नोटा का प्रयोग करने वाले मतदाताओं की संख्या 4350 है।