{"_id":"5a55b6254f1c1b4b198b5dcf","slug":"rajasthan-bypolls-rebel-leader-filled-his-nomination-ahead-of-mandalgarh-bypolls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: कांग्रेस का खेल बिगाड़ने चुनावी मैदान में कूदा ये बागी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: कांग्रेस का खेल बिगाड़ने चुनावी मैदान में कूदा ये बागी नेता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Display Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में आगमी 29 जनवरी को होने जा रहे उपचुनाव से पहले कांग्रेस का एक बागी नेता पार्टी का खेल बिगाड़ने मैदान में कूद गया है।
भीलवाड़ा के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जहां से कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय भी चुनावी मैदान में कूद गए हैं। मालवीय आज निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। मालवीय के चुनावी मैदान में कूदने से मांडलगढ़ में मुकबाला और भी ज्यादा रोचक हो गया है और माना जा रहा है कि इसका सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार मांडलगढ़ से इस बार भाजपा ने भीलवाड़ा जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने 2013 का चुनाव हारने वाले विवेक धाकड़ पर एक बार फिर से दांव खेला है।

त्रिकोणीय मुकाबले में जातीय समीकरण
गोपाल मालवीय
मांडलगढ़ विधानसभा सीट से अब धाकड़, हाड़ा और मालवीय के बीच होने वाला त्रिकोणीय मुकाबला जातीय समीकरण पर निर्भर है जिसके रोचक होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। एक तो कांग्रेस ने पिछले चुनावों में हार का सामना करने वाले प्रत्याशी पर फिर से दांव खेला है, उपर से मालवीय के चुनाव लड़ने से यहां एक तरह से भाजपा को ही फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।