{"_id":"5a72ff914f1c1b90268b7b0b","slug":"rajasthan-bypolls-mandate-bjp-leader-slams-his-own-party-after-big-defeat-on-3-seats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की हार पर बोले पार्टी के दिग्गज नेता, सरकार की तानाशाही पर जनता ने दिया करारा जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की हार पर बोले पार्टी के दिग्गज नेता, सरकार की तानाशाही पर जनता ने दिया करारा जवाब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Feb 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर पार्टी के अपने ही नेता ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर कोसा है। भाजपा के दिग्गज नेता और जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने उपचुनाव के नतीजों पर वसुंधरा राजे सरकार पर फिर से तीखा हमला किया है।
घनश्याम तिवाड़ी ने कहा है कि पिछले चार साल से आम आदमी का उत्पीड़न और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करना भाजपा को इस उपचुनावों में ही भारी पड़ गया है और इनसे त्रस्त जनता ने वसुंधरा सरकार को सजा दे दी है।
उन्होंने कहा कि सरकार की अकर्मण्यता, भ्रष्टाचार से परेशान जनता और सरकार के तानाशाही रवैये का लाभ कांग्रेस पार्टी को मिला है। उन्होंने कहा कि मैं लगातार चार साल से विधानसभा में और जनता के सामने इन मुद्दों को उठाता रहा हूं। इन चुनाव परिणामों से जनता ने भी उन मुद्दों पर अपनी सहमति दर्ज की है।

Trending Videos
केंद्र सरकार ने वसुंधरा को बेवजह दिया संरक्षण
ghanshyam tiwadi
- फोटो : Amar Ujala
घनश्याम तिवाड़ी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हटाने के बजाय उनकी लूट को चार साल तक पूरा संरक्षण प्रदान किया। जिसका आईना जनता ने उन्हें अभी से दिखा दिया है।