{"_id":"5a6f18584f1c1ba4268b7282","slug":"rajasthan-bypolls-groom-voted-before-finally-getting-marriage-in-ajmer-bypolls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान उपचुनाव: दुल्हन लाने से पहले दूल्हे ने वोट देकर निभाया अपना फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान उपचुनाव: दुल्हन लाने से पहले दूल्हे ने वोट देकर निभाया अपना फर्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
वोट देने के बाद अजमेर के अविनाश बंजारा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं आपका एक वोट देश की तकदीर बदल सकता है इसलिए हर वोट बहुमूल्य है और इसका मूल्य पहचानने वाले ऐसे ही कुछ लोग वोटिंग के दौरान कैमरे में कैद हुए। बात की जा रही है राजस्थान में आज उपचुनावों को लेकर हुई वोटिंग की, जहां अजमेर शहर में मतदान प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग नजारे देखने को मिले।
आज शहर में एक दूल्हा अपनी दुल्हन लाने से पहले मतदान करने पहुंचा, जिसके साथ उसके कुछ दोस्त भी नाचते गाते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचे। अजमेर के अविनाश बंजारा ने वोट डालने के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि वो अपने मत का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र में अहम भूमिका निभाना नहीं भूले हैं। उन्होंने बताया कि मतदान वाले दिन यदि शादी हो तो पहले वोट डालना एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।

कैंसर पीड़ित नत्थीलाल बने हर किसी के लिए मिसाल
वोट देने के बाद 87 वर्षीय कैंसर पीड़ित नत्थीलाल शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
आज अजमेर के लोकसभा उपचुनाव में वोट डालने के लिए आम मतदाता के साथ वृद्ध और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे मतदाताओं के जज्बे की हर किसी ने प्रशंसा की।
वोट डालने के लिए वृद्ध, गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति और दिव्यांग भी परिजनों की मदद से मतदान स्थल तक पहुंचे। उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया और हर मतदाता को लोकतंत्र में अपने इस अधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। कैंसर जैसी बीमारी से ग्रसित 87 वर्षीय नत्थीलाल शर्मा वैन से मतदान स्थल तक पहुंचे। यहां उन्हें दो लोग पकड़कर अंदर ले गए और इसके बाद उन्होंने मतदान किया।