{"_id":"5a633bec4f1c1b6e268b5544","slug":"rajasthan-bypolls-etpbs-will-be-used-by-armed-forces-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: आर्म्ड फोर्सेज में काम करने वाले मतदाताओं के लिए ETPBS","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: आर्म्ड फोर्सेज में काम करने वाले मतदाताओं के लिए ETPBS
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में आगामी 29 जनवरी को लोकसभा सीट अलवर और अजमेर व मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियां पूरी करने में जुटा है।
आज राजस्थान के मुख्य चुनाव अधिकारी अश्विनी भगत अलवर पहुंचे और राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की। इस दौरान कांग्रेस की ओर से भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन लगाने का आरोप लगाकर शिकायत सौंपी गई। अश्विनी भगत ने सभी राजनीतिक पार्टी और प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान होने वाले खर्च के रजिस्टर के रखरखाव को कहा, ताकि समय पर खर्च की रिपोर्ट जमा हो सके। इस दौरान भगत ने कहा कि राजस्थान में पहली बार आर्म्ड फोर्सेज में काम करने वाले मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम ( ETPBS) शुरू किया गया है। इसके जरिये डाक मतपत्रों के पहुंचने में लगने वाले समय में कमी की जा सकेगी।
बताया जा रहा है कि अकेले अलवर में 9223 आर्म्ड फोर्सेज के मतदाता हैं जिनमें 59 महिला मतदाता भी शामिल हैं। इसका फायदा अजमेर और मांडलगढ़ के आर्म्ड फोर्सेज में काम करने वाले मतदाताओं को भी मिलेगा। साथ ही, राजस्थान में पहली बार वीवीपैट का उपयोग भी होगा।