फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan bypolls- cow politics begining in alwar

उपचुनाव: 'काऊ पॉलिटिक्स' के सहारे जीत की तलाश, अब कांग्रेस भी कूदी

Fri, 19 Jan 2018 06:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 Jan 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
rajasthan bypolls- cow politics begining in alwar
BJP-Congress
प्रदेश में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनावों की सरगर्मियों के बीच अब 'काऊ पॉलिटिक्स' भी जोर पकड़ गई है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को इन उपचुनाव में भुनाने का प्रयास कर रही है। दरअसल, प्रदेश में अलवर एवं अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे है। पिछले कुछ महीनों में अलवर में गो तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में कांग्रेस इस मुद्दे को हाईजैक करने की कोशिश कर रही हैं।  

गो तस्करी को लेकर कांग्रेस ने आज अलवर में प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें गो तस्करी की एक घटना की जानकारी दी गई। कांग्रेस के अलवर जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत और कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की। इन नेताओं ने बताया कि बहरोड़ के गोकुलपुर गांव के पास स्थित कुड़ी गोशाला से बीती रात गो तस्कर गाय उठा ले गए। गोशाला का गेट क्षतिग्रस्त कर दिया और पीछा करने वाले ग्रामीणों की गाड़ी में भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

भाजपाइयों पर लगाए हैं आरोप

rajasthan bypolls- cow politics begining in alwar
cow
गोशाला संचालकों का कहना है कि जब गाय ले जाई जा रही थी तो उन्हें जाग हो गई और पीछा किया गया। उसके बावजूद 2-3 गाय गो तस्कर ले गए। टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा यहां भी राजनीति कर रही है। गो शाला में वारदात करने वाले भाजपाई हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने मांग की है कि सरकार गो शालाओं और मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी लगाए, चौकियां स्थापित करें। ताकि ऐसी वारदात नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed