फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan bypolls : Congress candidate meet with sonia and rahul gandhi

जीत की मिठाई लेकर राहुल गांधी से मिलने पहुंचे 'राजस्थानी'

Mon, 05 Feb 2018 04:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan bypolls : Congress candidate meet with sonia and rahul gandhi
राहुल गांधी के साथ राजस्थान के कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान उपचुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद कांग्रेसी नेता आज कांग्रेस सुप्रीमो से मिलने पहुंचे। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने सोनिया गांधी व राहुल गांधी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक राहुल और सोनिया गांधी ने तीनों को जीत की बधाई दी और पार्टी को एकजुट रखने के लिए कहा।
विज्ञापन


उप चुनाव में अजमेर से सांसद बने रघु शर्मा, अलवर से सांसद करण सिंह यादव, माडंलगढ़ विधायक विवेक धाकड़ आज दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने जीत के समीकरणों के बारे में चर्चा की। इसके बाद आगामी विधानसभा चुनावों पर जीत हासिल करने के लिए भी बात की गई।
विज्ञापन


रघु शर्मा ने मुलाकात के बाद कहा कि सोनिया गांधी ने बधाई दी है और इसी सफलता को आगामी चुनावों में बरकरार करने का विश्वास भी जताया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की अगली रणनीति आगामी विधानसभा चुनावों में राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर कब्जा करने की है। सभी सीटों पर कांग्रेसजीत हासिल करेगी। इसमें पार्टी को एकजुट रहने का संदेश सोनिया गांधी ने दिया है। पूरी पार्टी एक साथ भाजपा की सरकार को उखाड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

उठाएंगे राजस्थान के मुद्दे

Rajasthan bypolls : Congress candidate meet with sonia and rahul gandhi
रघु शर्मा और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
रघु शर्मा ने कहा कि दिल्ली में अब राजस्थान से जुड़े मुद्दों को बढ़चढ़कर रखेंगे। इसमें ऐसे मुद्दे जिनको लेकर काम नहीं केवल राजनीति हुई है, उन्हें उठाएंगे। अजमेर के एयरपोर्ट, बाड़मेर की रिफाइनरी जैसे मुद्दों का सच सामने रखेंगे।

गौरतलब है कि अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.करण सिंह यादव ने बीजेपी के उम्मीदवार डॉ.जसवंत यादव को भारी मतों से पराजित किया। इसी तरह अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा ने बीजेपी के रामस्वरूप लांबा को हराया और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वि​वेक धाकड़ ने सत्ताधारी पार्टी के शक्ति सिंह को उपचुनाव में पटखनी दी थी।


 

चुनावों में किया सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग

Rajasthan bypolls : Congress candidate meet with sonia and rahul gandhi
करण सिंह यादव और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने कहा कि चुनावों में हमने दो लाख वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आखिरी तीन दिनों में सरकारी साधनों का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी के सामने चुनाव जीतना ही बड़ा इतिहास है। चालीस साल से सत्ताधारी के सामने नहीं जीत पाया है।

वहीं विधायक विवेक धाकड़ ने कहा कि कांग्रेस ने एक टीम की तरह चुनाव लड़ा तभी जीत हासिल हुई। अब हमारी लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव हैं। पदभार ग्रहण करने से पहले सोनियां गांधी व राहुल गांधी से मुलाकात होना बेहद जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed