{"_id":"5a72ff6f4f1c1b4d588b608c","slug":"rajasthan-bypolls-cm-comment-after-mandate-of-bye-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान उपचुनाव : जनादेश के बाद सीएम राजे ने कहा-हमें और कड़ी मेहनत की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान उपचुनाव : जनादेश के बाद सीएम राजे ने कहा-हमें और कड़ी मेहनत की जरूरत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Feb 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
vasundhara
राजस्थान में अजमेर और अलवर लोकसभा सीट व मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। यहां तीनों सीटों पर कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज की है। इस पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
सीएम वसुंधरा राजे ने उपचुनाव के नतीजे आने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी है। राजे ने ट्विटर पर लिखा है कि चार साल पहले जो प्रण लिया था उसे पूरा करने में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता का फैसला हमें मान्य है, जनता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा है कि हम राजस्थान के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उन सभी लोगों और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इन उपचुनावों में मेहनत की।
हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है कि हमें और भी कड़ी मेहनत की जरूरत है। राजे ने सभी विजयी प्रत्याशियों को भी धन्यवाद दिया है।

Trending Videos
यहां कांग्रेसियों ने बांटी मिठाईयां
सीएम राजे ने ये लिखा अपने ट्विटर अकाउंट पर
- फोटो : amar ujala
राजस्थान में तीनों सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नंगाड़ों की धुन पर जमकर नारेबाजी की और जीत की खुशी व्यक्त की।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने उपचुनाव में हुए जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि ये जनता का फैसला है। वहीं, विजयी प्रत्याशियों का कहना है कि वे जनता की सेवा को हमेशा तत्पर हैं।
गौरतलब है कि अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा, अलवर लोकसभा सीट पर डॉ. करण सिंह यादव और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर विवेक धाकड़ ने अपनी जीत दर्ज की है।