{"_id":"5a6357744f1c1b80268b57f9","slug":"rajasthan-bypolls-cartoon-chhota-bhim-will-appeal-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंपर वोटिंग के लिए छोटा भीम करेगा ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंपर वोटिंग के लिए छोटा भीम करेगा ये अपील
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
कार्टून के कट आउट के साथ लोग
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में होने जा रहे उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाई जा रही स्विप गतिविधियों के अंतर्गत पृथ्वीराज फाउंडेशन की ओर से एक नया प्रयोग किया जा रहा है। इसके तहत कार्टून कटआउट्स बनवाए गए हैं।
कटआउट्स प्रसिद्ध कार्टून सीरियल छोटा भीम के पात्रों को लेकर बनाए गए हैं, जिसमें छोटा भीम, छुटकी, कालिया, ढोलू भोलू अधिक मतदान के लिए अपील करते नजर आ रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल, स्विप अधिकारी अरुण गर्ग व सहायक स्विप अधिकारी ज्योति ककवानी ने कलेक्ट्रेट परिसर में इनका अवलोकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल ने इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह नवीन प्रयोग होगा, जिसमें बच्चों के चहेते कार्टून मतदान का प्रचार प्रसार करते नजर आएंगे। बच्चे अपने अभिभावकों को अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर सकेंगे। इन कार्टून कट आउट्स को शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट्स व मॉल्स में प्रदर्शित किया जाएगा।