{"_id":"5a5c667b4f1c1b6c268b4776","slug":"rajasthan-bypolls-bjp-minister-asked-rajput-s-to-boycott-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" उपचुनाव: राजपूतों पर गरमाई सियासत, मंत्री की अजीबो-गरीब अपील का कांग्रेस ने दिया जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: राजपूतों पर गरमाई सियासत, मंत्री की अजीबो-गरीब अपील का कांग्रेस ने दिया जवाब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पद्मावत' विवाद से आक्रोशित राजपूतों को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा और कांग्रेस में सियासत तेज हो गई है।
आज अलवर में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की और राजपूतों के कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा पर राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ के बयान का जवाब दिया। उन्होंने राठौड़ की अपील को अजीबो-गरीब करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो राजपूतों का मान सम्मान बनाए हुए हैं। पिछली बार हुए लोकसभा चुनाव में राजपूत समाज के पांच लोगों को टिकट दिए थे और जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने तो चंद्रेश कुमारी और उन्हें खुद को मंत्रिमंडल में जगह मिली।
इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि राजपूतों का हितैषी होने का दावा करने वाली सरकार ने राजपूत सभा भवन पर 63 लाख रुपए का टैक्स लगा दिया है।

मंत्री राठौड़ ने राजपूतों की घोषणा पर कहा था ये...
rajasthan bypolls
- फोटो : Amar Ujala
संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा था कि कांग्रेस ने उपचुनाव में अलवर से पूर्व सांसद भंवर जितेन्द्र सिंह को टिकट ना देकर राजपूत समाज की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान नहीं करके राजपूत समाज का सम्मान बचाने की अपील की थी।
दरअसल, इससे पहले कुछ राजपूत संगठनों ने फिल्म पद्मावत पर बैन को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के रवैये को देखते हुए उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की थी।
दरअसल, इससे पहले कुछ राजपूत संगठनों ने फिल्म पद्मावत पर बैन को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के रवैये को देखते हुए उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की थी।