फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan by poll result will boost congress

गहलोत-पायलट ने कहा भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, उपचुनावों के नतीजे चौंकाने वाले

Thu, 01 Feb 2018 12:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Feb 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
rajasthan by poll result will boost congress
फाइल फोटो।
गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस के लिए राजस्थान से भी जश्न की खबर है। सत्ता के सेमीफाइनल माने जा रहे है राजस्थान में हुए उपचुनाव के रुझानों ने भाजपा के दिग्गजों की नींद उड़ा दी है। अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा सीट के अब तक आए रुझानों में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन


वहीं रुझानों के बाद कांग्रेस में जयपुर से लेकर दिल्ली तक जश्न का माहौल है। कांग्रेस के जयपुर कार्यालय में सुबह से ही मिठाई बंटना और ढोल नगाड़े बजना प्रारंभ हो गया है। इसके उलट भाजपा कार्यालय सुनसान है। जबकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लेकर भाजपा के दिग्गज मंत्री ने फिलहाल रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। 
विज्ञापन

ये बोले दिग्गज

rajasthan by poll result will boost congress
फाइल फोटो।
कांग्रेस के दिग्गज ओर राहुल गांधी के करीबी अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है। वहीं राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है उपचुनाव के नतीजों ने वर्तमान भाजपा सरकार को असफल घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के लिए उपचुनावों के नतीजे संजीवनी का काम कर सकते है। क्योंकि बीते कुछ समय में देश में अधिकतर स्थानों के विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस को मायूस करने वाले ही रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed