फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan by poll election- after victory of Congress central bjp demands a report

उपचुनाव में भाजपा की खराब परफॉर्मेंस पर अमित शाह ने मांगी रिपोर्ट, मची हलचल

Thu, 21 Dec 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 21 Dec 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
rajasthan by poll election- after victory of Congress central bjp demands a report
bjp, congress
उप चुनावों में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिलने के मामले में आला कमान हरकत में आया है। इसे लेकर प्रदेश स्तर पर में गहमागहमी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजस्थान में 45 सीटों पर उपचुनाव हुआ था। इनमें से 27 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। सूत्रों के अनुसार भाजपा की एेसी परफॉर्मेंस के चलते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से फोन पर बात की है। उन्होंने चुनावों को लेकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

राजस्थान में हाल ही में नगर पालिका के 14 वार्डों, पंचायत समिति सदस्य के 27 और जिला परिषद के चार वार्डों के लिए उपचुनाव हुए। इन उपचुनावों के परिणाम आए तो भाजपा में परेशानी भी देखने को मिली। इन 45 सीटों पर हुए उपचुनावों में 27 जगह  पर कांग्रेस जीती थी।
विज्ञापन

आलाकमान ने माना गम्भीर

rajasthan by poll election- after victory of Congress central bjp demands a report
अमित शाह/फाइल फोटो
भाजपा के पिछड़ने को लेकर गंभीर रूप से लिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में भाजपा की इस परफॉर्मेंस से आलाकमान नाराज है।

उधर कहा जा रहा है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी किसी निजी काम से दिल्ली जाएंगे। परनामी का दिल्ली दौरा भी अब इसी चुनावी परफोर्मेंस से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि परनामी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed