{"_id":"5a5457dc4f1c1b4d198b5c8f","slug":"rajasthan-board-has-decleared-date-of-board-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाक का सवाल है बोर्ड परीक्षाएं, मंत्री ने बताया - सिक्योरिटी यूं रहेगी टाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाक का सवाल है बोर्ड परीक्षाएं, मंत्री ने बताया - सिक्योरिटी यूं रहेगी टाइट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं में नकल और गफलत की खबरें आती रहती हैं। इस परीक्षा को लेकर न केवल बोर्ड प्रशासन बल्कि मंत्री भी बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आगामी 8 मार्च से प्रारंभ होगी तथा 2 अप्रैल को समाप्त होगी। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में शिक्षा संकुल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त परीक्षा समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। देवनानी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अपनी प्रतिष्ठा है। इसके गौरव को बरकरार रखते हुए सभी अधिकारी बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें। यह सुनिश्चित करें कि परीक्षाओं में नकल को रोके जाने के लिए भी पुख्ता प्रबंध सभी स्तरों पर सुनिश्चित हों।
बैठक के बाद देवनानी ने बताया बोर्ड परीक्षाओं के लिये 5 हजार 509 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाओं की गोपनीयता और नकल को सभी स्तरों पर रोके जाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। इस वर्ष प्रदेश के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों सहित लगभग 300 केन्द्रों पर तथा 60 उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण और वितरण केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

ये रहेंगे खास इंतजाम
वासुदेव देवनानी
मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि परीक्षाओं के प्रभावी आयोजन के लिए परीक्षा केन्द्रों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। होमगार्ड और पुलिस के लगभग 4 हजार 210 कर्मचारियों को इसके लिए तैनात किया जाएगा। जिला परीक्षा संचालन समितियों के माध्यम से परीक्षाओं को करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान शिक्षा अधिकारियों के अलावा सभी उपखंड मजिस्ट्रेट एवं वृत्ताधिकारी तथा तहसीलदार एवं थानाधिकारी द्वारा संयुक्त निरीक्षण की कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा के दौरान उचित कानून व्यवस्था हेतु सभी जिला मुख्यालयों पर पुलिस नियंत्रण कक्ष व आरक्षित पुलिस बल की भी व्यवस्था रहेगी।
देवनानी ने बताया कि सभी निजी विद्यालय परीक्षा केन्द्रों पर अनिवार्यतः माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा से संबंधित केन्द्राधीक्षक या अन्य नियुक्त स्टाफ के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों पर तुरंत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। प्रश्नपत्र रखने वाले केन्द्रों के आकस्मिक निरीक्षण की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं।
जिला स्तर पर जिल परीक्षा संचालन समिति के अध्यक्ष जिला कलक्टर, सह अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक होंगे तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय और जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक इसके सदस्य होंगे। परीक्षा प्रश्नपत्र पुलिस थानों में रखे जाएंगे तथा इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित थानाधिकारी को दी जाएगी। जिलों में प्रश्नपत्र वितरण केन्द्र एवं केन्द्राधीक्षकों को प्रश्न पत्र वितरण हेतु सशस्त्र पुलिस की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा के दौरान रेस्मा लागू किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।