फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP working committee meeting

BJP को याद आए बूथ कार्यकर्ता, मिलेगी नई जिम्मेदारी

Sun, 30 Apr 2017 08:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 30 Apr 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan BJP working committee meeting
धौलपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
भारतीय जनता पार्टी की जोधपुर में शनिवार से शुरु हुई दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बूथ कार्यकर्ता याद आए। इन कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन


बैठक शाम को जोधपुर के पाल बाइपास स्थित होटल कस्तुरी आर्चिड में शुरु हुई और इसमें पहले दिन राजनीति प्रस्ताव पास किया गया। जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने का जश्न प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


मई में मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में सरकार प्रदेशभर के कई कार्यक्रम आयोजित कर मोदी सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार—प्रसार करेगी। इसके लिए बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलेगी। उन्हें इन योजनाओं को आम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य सौंपा जाएगा। बैठक के प्रथम सत्र के बाद राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि 2018 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनावों की रणनीति पर भी विचार किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का है। इसे ध्यान में रखकर काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्य समिति की बैठक का शुभारम्भ किया। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय, प्रदेश के साथ ही मंत्री और विधायक के साथ ही जिला स्तरीय पदाधिकारी शिरकत कर रहे। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने अपना अध्यक्षीय भाषण दिया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री वी सतीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राज्यसभा सांसद ओम माथुर, प्रदेश सह प्रभारी गोपाल शेटटी,राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोकर परनामी, ग्रामीण विकास एव पचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड, भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा के साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारी,राष्ट्रीय सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य, मार्चज्ञ अध्यक्ष, विभाग प्रमुख, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी भी मौजूद रहे।


कल होगा रोड शो

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बाडमेर के पचपदरा में रिफाइनरी के लिए हुए एमओयू के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल जोधपुर के जलोरी गेट से शहर के भीतरी इलाके में रोड शो करेगी। दोपहर 3 बजे शुरू होने वाले रोड शो में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इससे पहले वे सुबह बाड़मेर भी जाएगी और वहां ब्रह्मामंदिर में पूजा करेगी। रिफाइनरी के लिए एमओयू साइन होने के बाद उनकी ये पहली बाड़मेर यात्रा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed