{"_id":"5a6e90384f1c1b81268b6efb","slug":"rajasthan-bjp-congress-are-main-opponent-in-by-poll-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान उपचुनाव: मतदान संपन्न, एक फरवरी को सामने आएगा जनता का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान उपचुनाव: मतदान संपन्न, एक फरवरी को सामने आएगा जनता का फैसला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
अजमेर में दूल्हे ने किया मतदान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में लोकसभा की दो और विधानसभा की एक सीट के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस दौरान मतदाताओं का उत्साह भी अच्छा खासा नजर आया। मतगणना एक फरवरी को होगी।
उपचुनाव के तहत आज राजस्थान में अलवर और अजमेर लोकसभा सीट तथा मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए आज मतदान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोकसभा क्षेत्र अलवर में 63 तथा अजमेर में 65 और विधानसभा क्षेत्र मांडलगढ़ में 77 फीसदी मतदान हुआ। आधिकारिक आंकड़े अभी आने बाकी है।
राजस्थान में दिसम्बर में होने जा रहे विधाानसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा और कांग्रेस के बीच सेमीफाइनल मुकाबला माना जा रहा है, क्योकि इस उपचुनाव से राजस्थान में विधानसभा की 200 में से 17 सीटें प्रभावित हो रही है। अजमेर एवं अलवर लोकसभा पर सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी में सीधी टक्कर है। मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के बागी के उतरने से वहां त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गई है। तीनों सीटों पर 42 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे अधिक अजमेर में 23, अलवर में 11 और मांडलगढ़ में 8 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई है।
विज्ञापन
मतदान को लेकर तीनों ही जगह मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया। अजमेर के मतदान केंद्र पर एक दूल्हा बरातियों के साथ पहुंचा और मतदान किया। दूल्हा मतदान कर रहा था तब बाराती बाहर बैंड पर डांस कर रहे थें। दूल्हे का नाम अविनाश बंजारा बताया जा रहा है।

ईवीएम ने दिया कहीं धोखा तो हुआ कहीं बहिष्कार
मतदान केंद्रो पर वोट डालने पहुंची जनता
- फोटो : Amar Ujala
कई स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिली है। जिस कारण करीब डेढ़ दर्जन पोलिंग बूथ पर मतदान कुछ देरी से प्रारंभ हुआ। जबकि अलवर के गूगलकोट गांव में मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया है। वहीं अजमेर के एक पोलिंग बूथ के बाहर राजस्थान सरकार के एक मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई है। वहीं दोनों पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं ने आज सुबह-सुबह मतदान किया। जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, भाजपा नेता भूपेन्द्र यादव भी सम्मलित थे।
इन उपचुनाव में दिए गए टिकिटों को लेकर दोनों ही पार्टियों पर वंशवाद और जातिवाद के आरोप लगे है। अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा ने जहां पूर्व सांसद और केन्द्रीय मंत्री रहे सांवरलाल जाट के बेटे रामस्वरुप लांबा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक डॉ रघु शर्मा पर दांव लगाया है। जबकि अलवर से भाजपा ने वर्तमान राज्य सरकार में मंत्री डॉ जसवंत यादव को तो कांग्रेस ने पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। जबकि मांडलगढ से भाजपा ने शक्ति सिंह हाड़ा और कांग्रेस ने विवेक धाकड़ को मैदान में उतारा है।
अलवर व अजमेर लोकसभा सीट पर उपचुनाव पूर्व सांसद महंत चांदनाथ और सांवरलाल जाट के निधन के चलते हो रहे है। जबकि मांडलगढ़ विधानसभा चुनाव का कारण भी पूर्व विधायक कीर्ति कुमारी का आकस्मिक निधन ही है। ये तीनों ही सीटें अब तक भाजपा के पास रही है। इसमें अजमेर सांसद रहे सांवरलाल जाट वर्तमान मोदी सरकार में मंत्री भी रहे है।