फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan bhilwara five dead due to Poisonous food

गेहूं के साथ पिसा सल्फास, दो मासूमों सहित पांच की मौत

Sat, 10 Feb 2018 12:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Feb 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
rajasthan bhilwara five dead due to Poisonous food
फाइल फोटो।
पोषाहार के गेहूं से बनाए गए खाने ने पांच लोगों की जान ले ली। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की है। जिला कलेक्टर के अनुसार यहां के बलाईखेड़ा निवासी मोहनदान के घर शुक्रवार को कुछ मेहमान आए थे। इनके लिए हलवा व पास के आंगनबाड़ी केन्द्र से लाए गए गेहूं के आटे से रोटियां बनाई गई थीं।

लेकिन शुक्रवार शाम को जब मोहनदान खेत से मजदूरी कर घर लौटा तब उसकी पत्नी लक्ष्मी (48), पुत्र सज्जन सिंह (25), पुत्रवधू राधा (23), पौत्र मनूर (3), पौत्री केसर (5), उल्टी कर रहे थे।
विज्ञापन

rajasthan bhilwara five dead due to Poisonous food
ये खाना खाने से सभी की हालत खराब होने लगी थी। जिसके बाद उन सभी को ग्रामीणों की मदद से गंगापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया।

इधर, जो रिश्तेदार खाना खाकर जा चुके थे उनकी भी रास्ते में तबीयत बिगड़ी और उन्हें भीलवाड़ा के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शक्तिदान, गोपी व रुक्मणी की देर रात मौत हो गई।

हालांकि अभी मौत के कारणों की कोई आधिकारी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन इलाज करने वाले चिकित्सकों का कहना है कि मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई है।

rajasthan bhilwara five dead due to Poisonous food
माना जा रहा है कि गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए सल्फास की गोली रखी गई थी। लेकिन गेहूं को पिसाने के दौरान गोली भी साथी ही पिस गई। इस जहरीले आटे के सेवन ने ही इन लोगों की जान ले ली।

वहीं पांच लोगों की मौत से बलाइखेड़ा गांव में कोहराम मच गया है। वहीं जिला कलक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों के घर से आटे के सैम्पल भी लिए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed