{"_id":"5a90dd2c4f1c1b187e8b7ecd","slug":"rajasthan-bharatpur-woman-committed-suicide-after-panchayat-given-punishment-to-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने महिला को दी उठक बैठक की सजा, डेढ़ घंटे बाद महिला ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ने महिला को दी उठक बैठक की सजा, डेढ़ घंटे बाद महिला ने कर ली आत्महत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Feb 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजस्थान के भरतपुर जिले में पंचायत द्वारा महिला को सजा के तौर पर कान पकड़कड़ उठक बैठक की सजा सुनाई गई जिसके डेढ़ घंटे बाद ही महिला ने आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार जिले के बयाना कस्बे के गांव नागली में गत बृहस्पतिवार को 9 बजे पंचायत बुलाई गई थी जिसमें गांव एक महिला को सजा के रूप में उठक बैठक लगाने और उसकी पिटाई करने का फरमान सुनाया गया। सजा सुनाए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही महिला ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामले की सूचना मिलने के बाद रात करीब 12 बजे ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची जहां महिला के जेठ की शिकायत पर पंचों समेत कुल 30 लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस ने गांव के 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

सजा का विरोध किया तो पकड़कर पीट दिया
गैंगरेप
जानकारी के अनुसार नागली गांव के रहने वाले राजू की पत्नी रीना ने जब इस सजा का विरोध किया तो पंचो ने लोगों से उसे पकड़कर पीटने हुक्म दे दिया। इसके बाद लोगों ने रीना के साथ मारपीट कर डाली जिससे आहत होकर रीना ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रीना के जेठ ने पुलिस में दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि भरी पंचायत में उसे बदनाम करने और अभद्रता करने के कारण ही उसने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है।