फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan bharatpur a corporation member beaten

जनप्रतिनिधियों से भी चौथ वसूली, नहीं देने पर यह किया हाल

Wed, 14 Feb 2018 05:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
rajasthan bharatpur a corporation member beaten
भरतपुर

बेखौफ होते अपराधी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं और स्थिति यह है कि अब वे जनप्रतिनिधियों से भी चौथ वसूली पर उतर आए हैं।

विज्ञापन


खुलेआम चौथ वसूली और फायरिंग की घटनाएं राजस्थान में थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला भरतपुर जिले का है। यहां नगर निगम में मनोनीत एक पार्षद की बदमाशों ने सरेराह जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं घटना के बाद आरोपी दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पार्षद गोविंद सिंह कार से बौराई स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ काम से गए थे। इस दौरान पीछे से आए कुछ बदमाशों ने उनको पकड़ लिया और लाठी डंडों से जमकर मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांग रहे थे 20 लाख रुपए

rajasthan bharatpur a corporation member beaten
भरतपुर
पार्षद को पीटने वाले बदमाश इतने बेखौफ थे कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोविंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है कि वह ठेकेदारी का भी कार्य करता है। सिंह का कहना है कि जघीना निवासी कुलदीप सिंह व अन्य बदमाश उससे एक ठेके के ऐवज में 20 लाख रुपए मांग रहे थे।

पुलिस ने टीम गठित की

rajasthan bharatpur a corporation member beaten
भरतपुर

गोविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि जब उसने 20 लाख रुपए देने से माना कर दिया, तो बदमाश उन्हें धमकी देने लगे। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने उन पर हमला कर दिया।

वहीं पुलिस ने इस मामले में एक टीम गठित की है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एक पार्षद से पैसे की मांग और मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed