{"_id":"5a8296154f1c1ba5268b9d73","slug":"rajasthan-barmer-spiritual-fest-commenced-from-today-in-the-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मरुधरा में संतों का महाकुंभ आज से, देश के कोने कोने से आएंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरुधरा में संतों का महाकुंभ आज से, देश के कोने कोने से आएंगे श्रद्धालु
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
आयोजन के लिए तैयार हुआ मठ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरुधरा की धरती पर आज अध्यात्म के जगत का एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर आज बाड़मेर के मालाणी के प्रसिद्ध मठ तारातरा के ब्रह्मलीन संत मोहनपुरी महाराज के भंडारे एवं उनकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 13 फरवरी से 18 फरवरी के मध्य तारातरा की पावन धरा में आयोजित होने जा रहा है। जिसको लेकर तारातरा मठ परिसर सहित तारातरा नगर पूर्ण सज चुका है।
आज से पांच दिवसीय महोत्सव विधिवत रूप से प्रारंभ होगा। मोहनपुरी महाराज के धुने में आबुराज के महंत चन्दनगिरी महाराज जोत जलाकर पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो, उसके लिए व्यवस्थित पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा, पानी एवं बिजली की व्यवस्था को सुचारू रूप से किया जाए जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
तारातरा मठ के गादीपति स्वामी प्रतापपुरी ने कहा कि पश्चिम राजस्थान के इतिहास का ये सबसे बड़ा धार्मिक महोत्सव का आयोजन है। जिसमे देशभर के संत महात्मा और राजनीतिक हस्तियां शिरकत करेंगी। उन्होने बताया कि इस पांच दिवसीय आयोजन में लगभग 5 लाख से अधिक श्रदालु दर्शन करेंगे।

दो महीने की तैयारी के बाद दुल्हन की तरह सजा तारातरा मठ
महाकुंभ में जुटेंगे कई साधू संत
तारातरा मठ में आज से आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। पिछले दो माह से मठ परिसर को सजाया जा रहा था जो आज लगभग पूर्ण हो चुका। खाली मैदान में पंडाल और टेंट ने भी अंतिम रूप ले लिया है। आज से इन पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
इस कार्यक्रम को लेकर आयोजको का दावा किया जा रहा है कि देशभर से लगभग 5 लाख से अधिक श्रदालु और संत महात्मा शिरकत करेंगे। आयोजन को लेकर प्रदेश सहित देश भर के गुरुभक्तों मे उत्साह नजर आ रहा है।
इस कार्यक्रम को लेकर आयोजको का दावा किया जा रहा है कि देशभर से लगभग 5 लाख से अधिक श्रदालु और संत महात्मा शिरकत करेंगे। आयोजन को लेकर प्रदेश सहित देश भर के गुरुभक्तों मे उत्साह नजर आ रहा है।