{"_id":"5a719cb84f1c1b7f268b774b","slug":"rajasthan-assembly-session-to-commence-on-feb-5","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र पांच फरवरी से, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष कर रहा है यह तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र पांच फरवरी से, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष कर रहा है यह तैयारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 Jan 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
rajasthan vidhan sabha, jaipur
- फोटो : File
विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत पांच फरवरी से होगी। इसके लिए सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है।
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुद्दे जुटाए जा रहे है। जयपुर में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के सरकारी आवास पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान कांग्रेस के विधायक और ग्रामीण जुटे। इनसे विभिन्न मुद्दों को लेकर फीडबैक लिया गया। डूडी के अनुसार, इसके आधार पर विधानसभा में मुद्दे उठाए जाएंगे।

Trending Videos
इन मुद्दों पर हो सकती है सरकार की घेराबंदी
प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के सरकारी आवास पर जनसुनवाई
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस कर्जमाफी, भ्रष्टाचार, देश में अपराध की बिगड़ती स्थिति समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।
इस बारे में सभी विधायकों से फीडबैक भी लिया गया है। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इसे देखते हुए कांग्रेस सरकार पर हल्ला बोल की रणनीति बना रही है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान में रोजगार की स्थिति को लेकर भी कांग्रेस विधायकों से फीडबैक लिया गया है। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में भर्तियां विवादों के कारण अटकी हुई है।