फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan alwar school teacher died in a crucial road accident in alwar

स्कूल से घर लौट रही टीचर की यूं आई मौत

Mon, 19 Feb 2018 08:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
rajasthan alwar school teacher died in a crucial road accident in alwar
डेमो इमेज
बच्चों को पढ़ाकर स्कूल से घर लौट रही अध्यापिका की मौत का मामला सामने आया है। आज अलवर जिले के  एमआईए थाना अंतर्गत राजकीय माध्यमिक देसुला स्कूल में कार्यरत महिला 55 वर्षीय अध्यापिका विमला अरोड़ा को आज स्कूल से घर जाते समय एक डंपर से टक्कर हो गई जिससे अध्यापिका  घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से अलवर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन



स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद जाटव ने बताया कि उनको फोन से सूचना मिली उनके स्कूल की अध्यापिका विमला अरोड़ा की दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। देसुला के पास हाईवे पर वह बस का इंतजार कर रही थी। तभी तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें एंबुलेंस के द्वारा अलवर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतका का शव अलवर के राजीव गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर स्कूल में शिक्षिका की मौत की खबर सुनने के बाद महौल काफी गमगीन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed