{"_id":"5a8ae4cc4f1c1b4d588b954e","slug":"rajasthan-alwar-school-teacher-died-in-a-crucial-road-accident-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर लौट रही टीचर की यूं आई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से घर लौट रही टीचर की यूं आई मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को पढ़ाकर स्कूल से घर लौट रही अध्यापिका की मौत का मामला सामने आया है। आज अलवर जिले के एमआईए थाना अंतर्गत राजकीय माध्यमिक देसुला स्कूल में कार्यरत महिला 55 वर्षीय अध्यापिका विमला अरोड़ा को आज स्कूल से घर जाते समय एक डंपर से टक्कर हो गई जिससे अध्यापिका घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से अलवर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद जाटव ने बताया कि उनको फोन से सूचना मिली उनके स्कूल की अध्यापिका विमला अरोड़ा की दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। देसुला के पास हाईवे पर वह बस का इंतजार कर रही थी। तभी तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें एंबुलेंस के द्वारा अलवर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका का शव अलवर के राजीव गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर स्कूल में शिक्षिका की मौत की खबर सुनने के बाद महौल काफी गमगीन हो गया।