फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan alwar raje minister bhadana servent fir against kidnapped man

मंत्री के बेटों ने जिसका अपहरण किया उसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्यों...

Fri, 22 Dec 2017 11:02 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Dec 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
rajasthan alwar raje minister bhadana servent fir against kidnapped man
अस्पताल में पीड़ित
नेताओं व उनके परिवार की दबंगई की खबरें अक्सर आती रहती है। लेकिन राजस्थान के सामान्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भडाना तो दबंगई के मामले में काफी आगे निकल गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार के इस मंत्री के दो बेटों पर एक कॉलेज छात्र के अपहरण और उसके साथ मारपीट का आरोप लगा है। इसके बाद पुलिस ने मंत्री के दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन बृहस्पतिवार को मंत्री हेमसिंह भडाना के नौकर प्रधान गुर्जर ने पीड़ित तेजसिंह और उसके चार साथियों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी। ये मामला फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


दरसअल प्रधान गुर्जर का कहना है कि बीते 19 दिसंबर को तेजसिंह अपने कुछ साथियों के साथ मंत्री हेमसिंह भडाना के घर आया था। 

घर में ही कैद कर लिया था

rajasthan alwar raje minister bhadana servent fir against kidnapped man
आरोपी सुरेन्द्र
इसके बाद इन लोगों ने घर के बाहर मंत्री के लिए अपशब्द बोले और बेटों के साथ मारपीट की। जब मंत्री व अन्य लोग घर से बाहर आए तो ये लोग भाग गए। इस घटना के बाद मंत्री के पीए रामकरण गुर्जर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी थी। लेकिन इन लोगों की जानकारी नहीं मिल सकी थी।

गौरतलब है​ कि दो दिन पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाना के बेटे सुरेन्द्र सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज छात्र तेजसिंह का अपहरण कर लिया था। आरोप है कि ये लोग तेजसिंह को घर ले आए और उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद ते​जसिंह के परिवार ने मंत्री के घर पहुंचकर तेजसिंह को आजाद कराया और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed