{"_id":"5a49cde64f1c1b8e698c4cfd","slug":"rajasthan-alwar-police-seized-the-truck-full-of-cow-bovine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर सामने आई गो-तस्करों की करतूत, तीन मृत व 32 जिंदा गोवंश मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सामने आई गो-तस्करों की करतूत, तीन मृत व 32 जिंदा गोवंश मिले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
गोवंश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी गो-तस्करी की घटनाएं थम नहीं रही है। अलवर में लगभग प्रतिदिन ही गो-तस्कर और पुलिस का आमना-सामना हो रहा है। आज सुबह भी अलवर के नौगावां क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से 32 जिंदा व तीन मृत गोवंश को मुक्त कराया है। दरअसल आज सुबह नौगावां थाना पुलिस को गो-तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नाकाबंदी कराई। हालांकि पुलिस व स्थानीय लोगों को देखकर गो—तस्कर भागने में कामयाब रहे लेकिन पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
लगातार सामने आ रही वारदात
जब्त ट्रक
इसके बाद जिंदा गोवंश को नजदीक की गोशाला में भिजवाया गया। बीते कुछ माह से अलवर में गो-तस्करी की वारदातों में रिकॉर्ड ईजाफा हुआ है। साथ ही पुलिस मुठभेड़ में एक गो-तस्कर की मौत भी हो चुकी है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से गोरक्षा पुलिस चौकी का गठन किया गया है। लेकिन फिर भी गो-तस्करी की वारदात लगातार जारी है।