{"_id":"5a3391974f1c1ba7678c1a8a","slug":"rajasthan-alwar-cow-smuggler-again-arrested-in-neemrana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इधर सरकारी काइन हाउस से 19 गोवंश ले उड़े तस्कर, उधर 21 गोवंश को मुक्त कराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर सरकारी काइन हाउस से 19 गोवंश ले उड़े तस्कर, उधर 21 गोवंश को मुक्त कराया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 15 Dec 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
अलवर नगर परिषद का काइन हाउस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोतस्करी पर राजस्थान में लगाम नहीं लग पा रही है। आए दिन पुलिस और गो तस्करों का आमना-सामना हो रहा है। कुछ तस्करों की जान भी चुकी हैं, इसके बावजूद हौसले इतने बुलंद है कि वे सरकारी काइन हाउस से भी गोवंश चुराने से नहीं चूके।
ताजा मामला फिर अलवर का है। यहां अलवर नगर परिषद के काइन हाउस से ही गोवंश गो तस्कर चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के काइन हाउस में बंद 19 गोवंश के चोरी होने की सूचना यहां के चौकीदार ने आज सुबह आयुक्त को दी। आयुक्त की ओर से इस मामले में मामला दर्ज करवाया जा रहा है।

25 विशेष चौकियां भी नहीं रोक पा रही हैं मेवात में गो तस्करी
आरोपी गो तस्कर
अलवर में ही एक अन्य घटना में नीमराणा में पुलिस की क्यूाआरटी टीम ने एक गो-तस्कर को गिरफ्तार कर 21 गौवंश को मुक्त कराया। गिरफ्तार गो-तस्कर शंभू मेव हरियाणा के नूहं जिले का निवासी है।
अलवर और आसपास मेवात इलाके में गो तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक गो तस्कर तालीम खान की मौत हो गई थी। इससे पहले कथित गोरक्षकों के हमले में दो कथित गो तस्करों की हत्या हो चुकी हैं। इलाके में 25 विशेष पुलिस चौकियां बनाई गई, इसके बाद भी यहां से गो तस्करी थम नहीं रही है।