{"_id":"5a5f0f084f1c1b81268b4d84","slug":"rajasthan-alwar-9th-class-student-kidnapped-and-killed-for-ransom-money-in-bhiwadi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"9वीं क्लास के बच्चे का अपहरण कर मांगे 40 लाख, नहीं दिए तो... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9वीं क्लास के बच्चे का अपहरण कर मांगे 40 लाख, नहीं दिए तो...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए हत्या के आरोपी दीपक और साजिद
- फोटो : Amar Ujala
अपराधियों के बुलंद हौंसलों की बलि एक मासूम चढ़ गया। बदमाशों ने इस मासूम की बेदर्दी से हत्या कर दी।
मामला राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी का है। चार दिन पहले यहां नवीं क्लास में पढ़ने वाले यश जांगिड़ का अपहरण हो गया था। उसकी आज उसकी लाश धारूहेड़ा के पास एक नाले में मिली।पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद दो आरोपियों को धरदबोचा। आरोपियो के नाम साजिद निवासी दिल्ली और दीपक निवासी भिवाड़ी है। उनकी निशानदेही पर बालक की लाश बरामद कर ली।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपक बालक को जानता था और उसके साथ उसने दोस्ती भी कर रखी थी। बाद में दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने साजिद के साथ मिलकर यश का 13 जनवरी को अपहरण कर लिया।

Trending Videos
हत्या के बाद शव को नाले में छुपाया
मौके की एक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
हत्या के बाद शव को धारूहेड़ा में एक नाले में छुपा दिया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और भिवाड़ी के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा आया है।
भिवाड़ी फूलबाग थाना अधिकारी विक्रम शर्मा ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 13 जनवरी को यश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद भी वे परिजनों को फोन कर 40 लाख रुपए फिरौती की मांग कर रहे थे।