फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan ajmer three man died when digging for well

पानी तो नहीं निकला लेकिन बाहर आए तीन शव, मच गई चीख पुकार

Wed, 27 Dec 2017 12:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
rajasthan ajmer three man died when digging for well
फाइल फोटो।
लगातार होने वाले एक जैसे हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं लेते है। ऐसा ही कुछ आज अजमेर जिले के कादड़ा गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार गांव में कुएं की खुदाई की कार्य चल रहा था। अचानक खुदाई के दौरान मिट्टी ढह गई।
विज्ञापन


जिसमें खुदाई कार्य में लगे तीन मजदूर दब गए। इससे पहले की आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते तीन मजदूरी मिट्टी के ढेर में दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मिट्टी में दब मजदूरों को निकालने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

लापरवाही बनी हादसे का कारण

rajasthan ajmer three man died when digging for well
डेमो - फोटो : demo pic
लेकिन उचित उपकरण नहीं होने के कारण संभवत: दम घुटने से ​तीनों मजदूरों ने दम तोड़ दिया। हादसे की विकटता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला जा सका।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही अजमेर व केकड़ी से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए है। पुलिस के अनुसार शवों का पोस्टमार्ट होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं हादसे की कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed