{"_id":"5a433fac4f1c1b686a8bc140","slug":"rajasthan-ajmer-three-man-died-when-digging-for-well","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानी तो नहीं निकला लेकिन बाहर आए तीन शव, मच गई चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी तो नहीं निकला लेकिन बाहर आए तीन शव, मच गई चीख पुकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
लगातार होने वाले एक जैसे हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं लेते है। ऐसा ही कुछ आज अजमेर जिले के कादड़ा गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार गांव में कुएं की खुदाई की कार्य चल रहा था। अचानक खुदाई के दौरान मिट्टी ढह गई।
जिसमें खुदाई कार्य में लगे तीन मजदूर दब गए। इससे पहले की आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते तीन मजदूरी मिट्टी के ढेर में दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मिट्टी में दब मजदूरों को निकालने का प्रयास किया।

Trending Videos
लापरवाही बनी हादसे का कारण
डेमो
- फोटो : demo pic
लेकिन उचित उपकरण नहीं होने के कारण संभवत: दम घुटने से तीनों मजदूरों ने दम तोड़ दिया। हादसे की विकटता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला जा सका।
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही अजमेर व केकड़ी से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए है। पुलिस के अनुसार शवों का पोस्टमार्ट होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं हादसे की कारणों की जांच की जा रही है।