फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan ajmer outside of a polling station minister devnani and congress worker

मतदान केन्द्र के बाहर भाजपा के मंत्री से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रशासन पर आरोप

Mon, 29 Jan 2018 10:59 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 29 Jan 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
rajasthan ajmer outside of a polling station minister devnani and congress worker
वासुदेव देवनानी
राजस्थान में तीन उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच कई स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान देर से प्रारंभ हुआ। वहीं अजमेर में एक पोलिंग बूथ के बाहर राजस्थान के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हो गई। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर सरकार के दबाव में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


यह है मामला

अजमेर के संत रामदास स्कूल के पोलिंग बूथ में जब मंत्री देवनानी वोट देकर बाहर निकले तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने का प्रयास किया। इस बीच पोलिंग बूथ पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज करवाया तो मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि देवनानी ने उन्हें शाम को देख लेने की धमकी दी। इसके बाद कुछ मिनटों तक पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा चलता रहा। 
विज्ञापन

मंत्री का कहना

rajasthan ajmer outside of a polling station minister devnani and congress worker
फाइल फोटो।
जबकि मंत्री वासुदेव देवनानी ने मामले में सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने पोलिंग बूथ के बाहर किसी मीडियाकर्मी से बात नहीं की है। उनका कहना है कि कांग्रेस को हार की​ चिंता की सता रही है इसलिए उनके कार्यकर्ता हंगामा कर रहे है। वहीं देवनानी ने इस पूरी मामले की शिकायत अजमेर के जिला चुनाव अधिकारी से की। जिसके बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed