{"_id":"5a6eb1504f1c1b7e268b6ec0","slug":"rajasthan-ajmer-outside-of-a-polling-station-minister-devnani-and-congress-worker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मतदान केन्द्र के बाहर भाजपा के मंत्री से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रशासन पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केन्द्र के बाहर भाजपा के मंत्री से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रशासन पर आरोप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
राजस्थान में तीन उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच कई स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान देर से प्रारंभ हुआ। वहीं अजमेर में एक पोलिंग बूथ के बाहर राजस्थान के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हो गई। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर सरकार के दबाव में भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
यह है मामला
अजमेर के संत रामदास स्कूल के पोलिंग बूथ में जब मंत्री देवनानी वोट देकर बाहर निकले तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने का प्रयास किया। इस बीच पोलिंग बूथ पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज करवाया तो मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि देवनानी ने उन्हें शाम को देख लेने की धमकी दी। इसके बाद कुछ मिनटों तक पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा चलता रहा।

Trending Videos
मंत्री का कहना
फाइल फोटो।
जबकि मंत्री वासुदेव देवनानी ने मामले में सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने पोलिंग बूथ के बाहर किसी मीडियाकर्मी से बात नहीं की है। उनका कहना है कि कांग्रेस को हार की चिंता की सता रही है इसलिए उनके कार्यकर्ता हंगामा कर रहे है। वहीं देवनानी ने इस पूरी मामले की शिकायत अजमेर के जिला चुनाव अधिकारी से की। जिसके बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।