{"_id":"5a44d7714f1c1b686a8bc447","slug":"rajasthan-ajmer-a-family-complaint-to-district-collector-about-panchayat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाप पंचायत का तुगलकी व्यवहार, मंदिर से धक्का देकर निकाला बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाप पंचायत का तुगलकी व्यवहार, मंदिर से धक्का देकर निकाला बाहर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Dec 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
एक छोटी सी बात और समाज के पंचों को इतनी नागवार लगी कि उन्होंने हुक्का पानी बंद कर दिया। पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद अब ये परिवार दहशत में है।
अजमेर के एक परिवार को समाज के लोगों द्वारा समाज से बहिष्कृत करने और हुक्का पानी बंद करने का मामला आज सामने आया। पीड़ित परिवार ने जिला कलक्टर को शिकायत देकर समाज के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
अजमेर के फायसागर रोड स्थित रैदासपुरा निवासी बलदेव रैगर ने बताया कि वह अपने मकान का निर्माण करवा रहा है। रैगर समाज के नेताओं ने उसे स्टाम्प पर मकान किसी अन्य जाति के व्यक्ति को नहीं बेचने की बात लिखकर देने को कहा। उसने इनकार किया तो समाज के लोगों ने मंदिर में बैठक कर उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत करके हुक्का पानी बंद कर दिया।

Trending Videos
दहशत में है पूरा परिवार
पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं पीड़ित परिवार को धक्के मारकर मंदिर से बाहर निकाल दिया गया। साथ ही, मंदिर में घुसने पर भी पाबंदी लगा दी। बलदेव रैगर ने बताया कि समाज के नेताओं ने अब उनके घर के बाहर पत्थर डलवाकर उनका आवागमन भी बंद कर दिया है। जिससे पूरा परिवार दहशत में है।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर जिला कलक्टर ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर जिला कलक्टर ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।