फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan A Herbal Park prepared at the Police Academy of rajasthan

पुलिस अकादमी में तैयार हुआ हर्बल पार्क, पुलिसकर्मी जान सकेंगे औषधी का उपयोग 

Fri, 08 Dec 2017 05:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 08 Dec 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan A Herbal Park prepared at the Police Academy of rajasthan
डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने उद्घाटन किया - फोटो : Vishnu Sharma
राजस्थान पुलिस अकादमी में हर्बल पार्क विकसित किया गया है। इस हर्बल पार्क का उद्घाटन आज डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने किया। यहां पर पंचवटी बनाई गई है। 
विज्ञापन



डीजीपी गल्होत्रा ने इस मौके पर राजस्थान पुलिस अकादमी द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए आरपीए निदेशक राजीव दासोत को बधाई दी। डीजीपी ने औषधीय पौधों के उपयोग का महत्व बताते हुए कहा कि परम्परागत औषधियां किसी भी रोग के उपचार हेतु सर्वोत्तम स्त्रोत है तथा इनके सेवन से मनुष्य निरोगी रहते हुए दीर्घायु जीवन जी सकता है।


रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में इन औषधीयों का उपयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर आरपीए निदेशक एडीजी राजीव दासोत ने कहा कि हर्बल पार्क में अश्वगंधा, शतावरी, अपराजिता, सर्पगंधा, चित्रक, पुनर्नवा, कालेमेघ जैसे लगभग 50 औषधीय पौधे विकसित किए जा रहे है। साथ ही, पंचवटी में पीपल, बरगद, बिल्व पत्र, आंवला तथा अशोक के वृक्षों का विकास कर पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed