{"_id":"5a67381e4f1c1bb2208b4df1","slug":"rajasthan-a-boy-died-in-a-road-accident-in-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईस्पीड में ड्राइविंग पांच दोस्तों को यूं पड़ी भारी, ओवरेटक करते गई एक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्पीड में ड्राइविंग पांच दोस्तों को यूं पड़ी भारी, ओवरेटक करते गई एक की जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दोस्तों को हाईस्पीड में कार भगाना महंगा पड़ गया। थोड़ी सी चूक हुई और अंजाम बेहद दर्दनाक हो गया।
गुजरात के मोडासा क्षेत्र से सालासर बालाजी के दर्शन को निकले कार सवार पांच दोस्त राजसमंद के दिवेर क्षेत्र में वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सड़क के साइड में रैलिंग से टकरा गए। घटना में एक जने की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उदयपुर स्थित एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
दिवेर पुलिस ने बताया कि उक्त हादसा मंगलवार तड़के बागाना के आगे मोटागुड़ा में हुआ। इसमें कार का चालक ट्रक को ओरवटेक करने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार तेजी से रैलिंग से टकरा गई। घटना में धनसुरा अवरेली गुजरात निवासी रवि पुत्र रमेश भाई पटेल का सिर कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में बैठा धर्मेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

सालासर जा रहे थे दर्शन के लिए
डेमो इमेज
पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग सोमवार शाम को गुजरात से निकले थे और सालासार दर्शन को जा रहे थे। इसी दौरान उक्त हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायल को अस्पताल पहुंचाया। बाद में मृतक व घायल के गुजरात में उनके परिजनों को इत्तला दी गई।
परिजनों के आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। धर्मेश पटेल की हालत गंभीर है और उसका एमबी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया है कि कार तेज गति में थी उसी दौरान रैलिंग से टकरा गई।