{"_id":"5a2e155d4f1c1bc8678c0b54","slug":"rajashtan-ranthambore-national-park-one-panther-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेमौत मारा गया एक और खूंखार शिकारी, हैरत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौत मारा गया एक और खूंखार शिकारी, हैरत में ग्रामीण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान को वन्यजीवों के लिए सबसे सुरक्षित उद्यान माना जाता है। लेकिन रविवार को इस उद्यान के क्षेत्र में हुए एक हादसे ने वन्य विभाग के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों को भी हैरत में डाल दिया। दरअसल सेंचुरी से लगते बालापुर गांव के नजदीक से गुजरने वाले रेलवे ट्रेक पर एक पैंथर से का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पैंथर की मौत एक मालगाड़ी के चपेट में आने से हुई। स्थानीय लोगों ने पैंथर के मौत की सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोग भी हैरत में
पैंथर
मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोटा से गंगापुर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है ऐसा शायद पहली बार हुआ है कि रणथम्भौर सेंचुरी के किसी जानवर की मौत यहां रेल हादसे में हुई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जयपु के झालाना वन क्षेत्र में भी एक पैंथर का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। हालांकि जयपुर में वन्य अधिकारियों का कहना था कि पैंथर की मौत आपसी लड़ाई का नतीजा थी।