फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajashtan banswara crime two brother try to burn a girl

इस बात पर बहन और उसकी सहेली को जिंदा जलाने का प्रयास, दो भाई अरेस्ट

Fri, 02 Feb 2018 01:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 02 Feb 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
rajashtan banswara crime two brother try to burn a girl
फाइल फोटो।
 दो भाइयों पर शैतान इस कदर हावी हुआ कि उन्होंने बहन और उसकी सहेली की जमकर पिटाई कर दी। इतने पर जब भाइयों का मन नहीं भरा तो उन्होंने दोनों का जिंदा जलाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के बांसवाड़ा शहर का है। यहां की कॉमर्शियल कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहने वाली एक छात्रा ने कोतवाली में दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि बृहस्पितवार को उसकी सहेली उसके कमरे में आई और उसका फोन मांगा। इसके बाद वह किसी से फोन पर बात करने लग गई। 
विज्ञापन

पूछा मोबाइल किसका है और फिर...

rajashtan banswara crime two brother try to burn a girl
फाइल फोटो।
इस दौरान उसकी सहेली के भाइयों कालू व ​हर्षित ने अपनी बहन को फोन पर बात करते देखा तो वे गुस्से से आग बबूला हो गए।

उन्होंने पहले अपनी बहन से पूछा कि फोन किसका है? इसके बाद वे फोन देने वाली युवती के कमरे में आए और मारपीट करने लगे। उसे लात-घूंसों से पीटा। पीड़िता ने बताया कि मारपीट के बाद युवकों ने केरोसिन डालकर जलाने का भी प्रयास किया। वह किसी तरह जान बचाकर भागकर कोतवाली थाना पहुंची।

इसके बाद पुलिसकर्मी तुरंत पीड़िता को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आरोपी मकान में ताला लगाकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने उन्हें तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। 

बहन ने दिए ये बयान

rajashtan banswara crime two brother try to burn a girl
फाइल फोटो।
पुलिस ने आरोपियों की बहन से भी पूछताछ की तो उसका कहना था ​कि दोनों भाइयों ने उसके साथ भी मारपीट की है और जलाने का प्रयास किया है।

दूसरी तरफ इस घटना के बाद नाराज कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस कारण शहर के मुख्य चौराहे पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाइश कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed