{"_id":"58d3b3524f1c1b425c1a4339","slug":"railways-initiatives-in-ajmer-for-passenger-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की सुरक्षा के लिए अजमेर में रेलवे की पहल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की सुरक्षा के लिए अजमेर में रेलवे की पहल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
अजमेर रेलवे स्टेशन पर एलईडी स्क्रीन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर रेलवे प्रशासन ने रेलयात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाई है। इसके लिए बृहस्पतिवार से अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एनीमेशन वीडियो दिखाकर जागरूक किया जा रहा है।
मण्डल रेल प्रबंधक पुनित चावला और जीआरपी पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने बृहस्पतिवार को एलईडी स्क्रीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि जीआरपी उपाधीक्षक अदिति कांवट ने इस पहल की योजना बनाई और अधिकारियों को इस बारे में बताया। इसके बाद यहां 10 फीट लम्बी और 14 फीट चौड़ी एलईडी स्क्रीन स्टेशन पर लगाई गई है। इस स्क्रीन पर जहरखुरानी से बचाव के तरीके, लावारिस वस्तुओं से दूरी रखने, रेल व प्लेटफाॅर्म पर सफाई रखने, छत पर यात्रा करने से होने वाले एक्सीडेंट, चलती ट्रेन में चढ़ने से होने वाले हादसे, बेटिकट यात्रा करने पर जेल जाने, ज्वलनशील पदार्थ रखने से ट्रेन में होने वाले खतरों की जानकारी एनीमेशन विडियो के जरिए प्रदर्शित की जाएगी।
उपाधीक्षक कांवट ने बताया कि देश में पहली बार यह प्रयोग अजमेर में किया जा रहा है। यदि इसके अच्छे परिणाम आते हैं तो अन्य रेलवे स्टेशन पर भी लगाने के लिए रेलवे बोर्ड से बजट की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि उर्स के मद्देनजर ट्रेन से आने वाले जायरीन की सुरक्षा के लिए अजमेर रेलवे स्टेशन पर ड्रोन कैमरा के जरिए भी चौकसी की जाएगी।