{"_id":"58eb368c4f1c1b9b36cf5039","slug":"railway-parcel-department-overloaded-slr-coach-of-avadh-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने 1500 यात्रियों की जान को ऐसे डाला खतरे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने 1500 यात्रियों की जान को ऐसे डाला खतरे में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
रेलवे ने अपनी एक गलती से ट्रेन में सवार 1500 यात्रियों की जान को खतरे में डाल दिया। दरअसल बांद्रा से मुजफ्फरपुर को जाने वाली अवध एक्सप्रेस के सिटिंग कम लगेज कोच में करीब ढाई हजार किलो अधिक माल लाद दिया गया था।
गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ नहीं तो ट्रेन में सवार करीब 1500 लोग किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते थे। रेलवे की यह बड़ी गलती कोटा में सामने आई जिसके बाद ट्रेन के एसएएलआर कोच को खाली कराया गया।
मामले के तहत रविवार दोपहर को बांद्रा से चलकर मुजफ्फरपुर को जाने वाली अवध एक्सप्रेस कोटा जंक्शन पहुंची। यहां कैरिज एंड वैगन विभाग के ट्रेन एग्जामिनर ट्रेन का निरीक्षण करने एसएलआर कोच में पहुंचे। जांच में पाया गया कि कोच का बफर पटरी की तरफ झुका हुआ है।
विज्ञापन
इस बात की सूचना स्टेशन मास्टर,पार्सल घर इंचार्ज को दी गई और उन्हें मौके पर बुलाया गया। इसके बाद तुरंत ही गाड़ी के पूरे एसएलआर कोच को खाली करा दिया गया। इस दौरान ही अवध एक्सप्रेस को कोटा जंक्शन पर करीब 45 मिनट के लिए खड़ा रखा गया, वहीं कोटा मंडल की ओर से इस बात की पूरी जांच रिपोर्ट मुंबई रेल मंडल को भेजी जाएगी।