फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   railway minister suspend the four tte

ट्रेन के पेंट्रीकार को चार टीटीई ने बनाया मयखाना, यात्रियों ने वीडियो बना रेलमंत्री को किया ट्वीट

Wed, 05 Jul 2017 10:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 05 Jul 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
railway minister suspend the four tte
सुरेश प्रभु।
ट्रेन में सफर के दौरान टीटीई की अक्सर यात्रियों से पैसा वसूलने व बदतमीजी करने की शिकायतें सामने आती है। लेकिन बीती तीन जुलाई का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां स्वराज एक्सप्रेस में चार टीटीई ने रात को शराब पार्टी की।
विज्ञापन


ये पार्टी ट्रेन के पेंट्रीकार में की जा रही थी। इस दौरान यात्रियों ने शराब पार्टी कर रहे सभी टीटीई की वीडियो क्लिप बना ली और ट्रेन के कोटा स्टेशन पर पहुंचते ही उसे रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीवटर के माध्यम से भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं रेलमंत्री के निर्देश पर मुम्बई रेल प्रशासन ने चार टीटीई को निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार जिन चार टीटीई को निलंबित किया गया है उनके नाम जी.के. मारुति, जी.एस. मीणा, शिवराज व नवजोत सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों से अवैध वसूली भी कर रहे थे टीटीई

railway minister suspend the four tte
स्वराज एक्सप्रेस।

दरअसल स्वराज एक्सप्रेस बांद्रा से चलकर कटरा जाती है। तीन जुलाई को जब ट्रेन रतलाम से चली, तो आरोपी सभी टीटीई ने पहले तो वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों से सीट दिलवाने के नाम पर अवैध वसूली की।

इसके बाद वे पेंट्रीकार में जाकर शराब पीने लग गए। इन सभी ड्यूटी मुम्बई से कोटा तक थी। कोटा में इन्हें ड्यूटी आॅफ करनी थी। इस दौरान यात्रियों ने पार्टी कर रहे सभी टीटीई का वीडियो बनाकर रेलमंत्री को भेज दिया।

ट्रेन के चलते ही कार्रवाई का मैसेज भी चला पीछे-पीछे

railway minister suspend the four tte
कोटा जंक्शन।

यात्रियों द्वारा शराब पार्टी की वीडियो क्लिप मंत्री को ट्वीट करने के बाद जब आरोपी टीटीई के खिलाफ कार्रवाई का मैसेज चला, तो ट्रेन कोटा स्टेशन से आगे निकल गई थी।

लेकिन इन सभी टीटीई के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश कोटा के आरपीएफ कंट्रोल रुम में पहुंच चुका था। ट्रेन यदि कोटा से नहीं निकलती, तो यहीं टीटीई के खिलाफ आदेशानुसार कार्रवाई हो जाती।

इस कारण रेलवे ने ट्रेन के मुम्बई पहुंचने के बाद इन टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की। आदेश के अनुसार जिन चार टीटीई को निलंबित किया गया है उनके नाम जी के मारुति, जीएस मीणा, शिवराज व नवजोत सिंह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed