फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   railway minister suresh prabhu will inaugrate many project from jaipur

रेलमंत्री सुरेश प्रभु आज राजस्थान में, जयपुर व चूरू में कई कार्यक्रमों का आयोजन

Tue, 20 Jun 2017 10:13 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
railway minister suresh prabhu will inaugrate many project from jaipur
सुरेश प्रभु।

रेलमंत्री सुरेश प्रभु मंगलवार को  राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास करेंगे। प्रभु चूरू के सरदारशहर में ब्रॉडगेज लाइन का शुभारंभ करेंगें। इसके बाद प्रभु जयपुर जंक्शन पर आयोजित एक कार्यक्रम में एक तृतीय प्रवेश द्वार, एस्कलेटर और 500 किलोवॉट सौर उर्जा संयंत्र का लोकापर्ण करेंगे। इस मौके पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उपस्थित रहेंगी। साथ ही ही प्रभु जयपुर से ही रिमोट के माध्यम से डीआरएम अजमेर कार्यालय में सौर उर्जा पैनल का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही मारवाड़—चंडावल रेलखण्ड के दोहरीकरण कार्य का लोकापर्ण व सीकर—फतेहपुर शेखावटी आमान परिवर्तित रेललाइन पर रेल सेवा का शुभारंभ रिमोट के माध्यम से करेंगे। वहीं रेलवे अधिकारियों के अनुसार सीकर—दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा का उदघाटन भी प्रभु रिमोट के माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के प्रमुख मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed