{"_id":"5981f91f4f1c1bba698b45a4","slug":"raid-on-honda-company-s-workshops-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा कंपनी के वर्कशॉप्स पर छापा, हो रहा था ये गोरखधंधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होंडा कंपनी के वर्कशॉप्स पर छापा, हो रहा था ये गोरखधंधा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा कंपनी के दो वर्कशॉप्स पर उपभोक्ता मामलात विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान वहां चल रहे गोरखधंधे का खुलासा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता मामलात विभाग के विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ टीम को होंडा कंपनी की वर्कशॉप्स पर वाहनों में कम मात्रा में आॅयल डालने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर आज प्रकोष्ठ के उप नियंत्रक सोहनलाल नाथ योगी, सहायक नियंत्रक रीना माथुर, रामवतार शर्मा, विष्णु मिश्रा एवं निरीक्षक लोकेश कुमार मीणा की टीम ने सीतापुरा स्थित सनशाइन होण्डा अग्रसेन कार प्राईवेट लिमिटेड और मालवीय नगर स्थित ट्राई स्टार होण्डा प्राईवेट लिमिटेड पर औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम के सदस्यों ने कम्पनी के इन दोनों वर्क शॉप्स में खड़ी गाडियों में डाले जा रहे ऑयल के मात्रा की जांच की, जो सही नहीं पाया गया। इस पर टीम के सदस्यों ने दोनों संस्थानों के विरूद्ध विधिक मापविज्ञान अधिनियम-2009 व नियम-2011 के अंतर्गत कार्यवाही की है।