{"_id":"5911b6414f1c1bb737851816","slug":"protest-of-government-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS को बताया सांप और पिलाया दूध जानिए क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS को बताया सांप और पिलाया दूध जानिए क्यों...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 May 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
आरती उतारकर विरोध जताते शिक्षक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव नरेश पाल गंगवार को नागरूप मानकर शिक्षकों ने उनकी पूजा की। ये सब एक पोस्टर के माध्यम से किया गया।
दरअसल, आवासीय शिविरों के विरोध को लेकर शिक्षकों में गुस्सा व्याप्त है। राजस्थान शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक अजमेर जिला कलक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। उन्होंने यहां सांप के रूप में शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव नरेश पाल गंगवार की प्रतिमा की आरती उतारी, उसे दूध पिलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। संघ की संरक्षक सावित्री शर्मा ने बताया कि गंगवार एयरकंडिशन में बैठकर भीषण गर्मी में आवासीय शिविरों के आदेश जारी कर रहे हैं। अब से पहले भी शिविर होते थे, लेकिन गैरआवासीय हुआ करते थे।
शर्मा ने गंगवार को चुनौती दी कि वह एयरकंडिशन छोड़कर शिविर में कुछ समय बिताकर देखें। शिक्षकों ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि आवासीय शिविरों के आदेश को वापस नहीं लिया जाता तो उन्हें मजबूरन आंदोलन की राह पर जाना होगा।