{"_id":"59ad51504f1c1b13278b51be","slug":"protest-of-farmers-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव की फोटो खींचने लगी यहां महिलाएं, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव की फोटो खींचने लगी यहां महिलाएं, ये है मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 04 Sep 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल से फोटो खींचती महिला(गोले में)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने कहीं शव की फोटो खींचते हुए महिलाओं को देखा है, लेकिन आज यहां ऐसा ही हुआ। यहां महिलाओं ने शवयात्रा से पहले अपने मोबाइल से शव की फोटो खींचे।
दरअसल, राजस्थान के सीकर में ये शव असली का नहीं, बल्कि पुतला था जिसे शव का रूप दिया गया था। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें मानने और कर्ज माफ करने की मांग को लेकर यहां कृषि उपज मंडी में पिछले चार दिन से किसान महापड़ाव डाले बैठे हैं। आज यहां इस महापड़ाव में हजारों की संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। यहां विरोध जताते हुए किसानों ने मुख्यमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली। इसके चलते एकबार तो यहां सड़कों पर जाम के हालात बन गए।
किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमराराम के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में किसानों ने अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा। किसानों ने विरोध जताते हुए पुतला दहनकर वापस मण्डी पर महापड़ाव डाला हुआ है।