{"_id":"5954bd024f1c1be94a8b46e6","slug":"protest-of-employee-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कंपनी पर मनमानी का आरोप, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कंपनी पर मनमानी का आरोप, किया प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में बिजली कंपनी को निजी हाथों में सौंपने के बाद कर्मचारियों में गुस्सा व्याप्त है। कर्मचारियों ने विद्युत तंत्र बिगड़ने का आरोप लगाते हुए आज जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आज जयपुर विद्युत वितरण संघ के श्रमिकों ने जोनल चीफ इंजीनियर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और बिजली कंपनी की नीतियों का विरोध किया। कर्मचारियों का आरोप है कि बिजली कंपनी सी.ई.एस.सी. कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। आरोप लगाए गए कि नियमों के विरुद्ध कर्मचारियों को जिले से बाहर लगाया जा रहा है। वहीं, कर्मचारियों को विद्युत दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरण की मांग की है। कर्मचारी संघ ने जोनल चीफ इंजीनियर बीएल पचेरवाल को पदोन्नति, नई भर्ती और बकाया वेतन देने सहित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।