{"_id":"597749f04f1c1bfa348b464e","slug":"protest-of-congress-in-nagar-parishad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी पार्षदों ने गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी पार्षदों ने गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Jul 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
अलवर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अव्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों ने पहले तो नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और फिर नगर परिषद के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।
मामला अलवर नगर परिषद का है। यहां आज नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र मीणा के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों ने शहर में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान किसी भी व्यक्ति को नगर परिषद में प्रवेश नहीं करने दिया गया। नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र मीणा और पार्षद नारायण साईंवाल ने आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था हो या रोड लाइटों की समस्या सबकुछ जस की तस बनी हुई है लेकिन अभी तक नगर परिषद प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
पार्षदों का आरोप है कि कि कमिश्नर ने जब से कार्यभार संभाला है तब से वह नगर परिषद से नदारद रहते हैं। ना ही लोगों के पट्टे अभी तक बन पाए हैं। ऐसे में लोगों द्वारा पार्षदों से शिकायत की जाती है। यदि जल्द ही प्रशासन ने इन समस्याओं की सुध नहीं ली तो नगर परिषद गेट पर ही धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।