{"_id":"59a81b214f1c1b5c738b48f4","slug":"protest-of-congress-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी की प्रतिमा हटाने से रोष, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी की प्रतिमा हटाने से रोष, मामला दर्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 31 Aug 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतिमा हटाने की घटना के बाद लगाई गई इंदिरा गांधी की तस्वीर
- फोटो : amar ujala
स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा किसी असामाजिक तत्व ने हटा दी। इससे कांग्रेसजनों में रोष व्याप्त हो गया।
मामला अजमेर से जुड़ा हुआ है। यहां लोगों ने क्लाॅक टावर थाने में शिकायत भी दी है। जानकारी के अनुसार आयरन लेड़ी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी के स्मारक से उनकी प्रतिमा हटा दी गई। इसकी खबर मिलते ही कांग्रेसजनों में गहरा रोष व्याप्त हो गया। कांग्रेसजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी। शहर अध्यक्ष विजय जैन ने स्टेशन रोड पर इंदिरा गांधी स्मारक से प्रतिमा हटने के बाद खाली हुए स्थान पर लकड़ी के फ्रेम में लगी तस्वीर लगवाकर श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि इंदिरा गांधी के निधन के बाद अजमेर में यह स्मारक बनाया गया था। इसका लोकार्पण दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था। कांग्रेसजनों का आरोप है कि इस स्मारक पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन पुलिस को यह नजर नहीं आता है।