फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   protest of congress in ajmer

इंदिरा गांधी की प्रतिमा हटाने से रोष, मामला दर्ज

Thu, 31 Aug 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 31 Aug 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
protest of congress in ajmer
प्रतिमा हटाने की घटना के बाद लगाई गई इंदिरा गांधी की तस्वीर - फोटो : amar ujala
स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा किसी असामाजिक तत्व ने हटा दी। इससे कांग्रेसजनों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


मामला अजमेर से जुड़ा हुआ है। यहां लोगों ने क्लाॅक टावर थाने में शिकायत भी दी है। जानकारी के अनुसार आयरन लेड़ी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी के स्मारक से उनकी प्रतिमा हटा दी गई। इसकी खबर मिलते ही कांग्रेसजनों में गहरा रोष व्याप्त हो गया। कांग्रेसजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी। शहर अध्यक्ष विजय जैन ने स्टेशन रोड पर इंदिरा गांधी स्मारक से प्रतिमा हटने के बाद खाली हुए स्थान पर लकड़ी के फ्रेम में लगी तस्वीर लगवाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंदिरा गांधी के निधन के बाद अजमेर में यह स्मारक बनाया गया था। इसका लोकार्पण दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था। कांग्रेसजनों का आरोप है कि इस स्मारक पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन पुलिस को यह नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed